Press "Enter" to skip to content

बावड़ी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत, रेस्क्यू कर डेढ़ घंटे में निकाला शव

शिवपुरी। कोलारस कस्बे के मेला ग्राउंड के पास बनी बावड़ी में शाहिल पुत्र राजू पठान उम्र 10 वर्ष निवासी कोलारस नहाने लगा और गहरे पानी में चला गया। तैरना नहीं आने की वजह से शाहिल डूब गया और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने घरवालों और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू प्रारंभ किया और करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद शाहिल का शव बरामद हो सका। बच्चे का शव निकालकर पीएम कराया गया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!