Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूरणखेड़ी पर एक ट्रक के चालक का पिकअप बाहन से अपने घर जाते समय एक्सीडेट हो गया है। इस हादसे में ट्रक के चालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां ड्रायवर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया है कि बलबीर लोधी निवासी पूरणखेड़ी शिवपुरी में किसी के ट्रक का ड्रायवर है। बीते रोज वह अपने ट्रक को लेकर पूरणखेड़ी पहुंचा। जहां ट्रक को हाईवे पर टोल के पास एक होटल पर खड़ा कर अपने गांव की ही एक पिकअप से गांव जाने लगा। तभी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में ट्रक ड्रायवर बलबीर लोधी निवासी पूरनखेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बलवीर को 108 से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां आज सुबह बलवीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!