
कोलारस। कोलारस के ही इंदार ग्राम में एससी एसटी एक्ट के विरोध में एक स्थान पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हुए, जिन्होंने सबसे पहले कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर एक स्थान पर रखकर उन पर चप्पल मारी। विरोध में नारेबाजी की और बाद में उन्हें आग के हवाले कर दिया, जबकि नारेबाजी करते हुए एससी एसटी एक्ट के विरोध में नारे लगाए। देर शाम वायरल हुए वीडियो में सबसे पहले पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सवर्णों के लिए एससी एसटी एक्ट को घातक बताते हुए एक व्यक्ति ने ग्रामीणों को समझाइश दी और बाद में शपथ दिलाई कि कोई भी व्यक्ति आने वाले चुनाव में न तो राजनीतिक पार्टियों को गांव में घुसने देगा और न ही मतदान करेगा। धीरे-धीरे यह विरोध बढ़ता जा रहा है।






Be First to Comment