Press "Enter" to skip to content

कोलारस पुलिस की कार्रवाई, चोरी, एक्सीडेंट और बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोलारस थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान द्वारा एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है।  खासबात यह है कि आरोपी अपना भेष बदलकर रह रहे जिससे की पुलिस उन्हें पहचान न सके, लेकिन थाना प्रभारी की कुशलता से दोनों आरोपी के हत्थे चढ़ गए। 

थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने बताया कि वीरेन्द्र पुत्र हरनारायण जोशी निवासी गुढ़ा गुड़ी का नाका जो विद्युत तार चोरी के मामले में फरार चल रहा था जिसकी पुलिस को 27 वर्षों से तलाश थी, चन्द्रवनी के भूरी माता मंदिर पर बाबा बनकर रह रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी सुनील पुत्र रामनिवास वर्मा निवासी त्यागी नगर पिछले आठ वर्षो से सड़क दुर्घटना के मामले में फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। 
वहीं बलात्कार और पास्को एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी लल्ला उर्फ राजमहेन्द्र पुत्र हरिशंकर गुर्जर निवसी भड़ोता को भी कोलारस पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। वर्षों से चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोलारस थाना प्रभारी  प्रभारी सतीश सिंह चौहान के साथ उपनिरिक्षक सुनील राजपूत, सउनी रंगलाल मेर, प्रआर बंजेश दुबे, प्रआर नबल कुशवाह, आर. दिलीप, मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरी टीम को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बधाई दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!