Press "Enter" to skip to content

सिंधिया, तोमर, झा, यशोधरा और माया के निवास पर धिक्कार-पत्र के साथ लगाए काले झंडे

Protest outside of House of Representatives in Gwalior
ग्वालियर- एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर संसद में बिल पास कराने के विरोध में गुरुवार को सवर्ण संगठनों ने भारत बंद रखा।  ग्वालियर-चंबल संभाग में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छुटपुट घटनाआें को छोड़कर बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर में बाजारों से लेकर परिवहन सेवाएं, पेट्रोल पंप तक बंद रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री सहित तीन सांसदों आैर प्रदेश के दो मंत्रियों के निवास पर प्रदर्शन कर धिक्कार पत्र चस्पा कर काले झंडे भी लगाए। श्योपुर में भाजपा विधायक दुर्गालाल विजय के साथ ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान के निवास पर प्रदर्शन किया गया। 
भाजपा के संभागीय और कांग्रेस के जिला कार्यालय पर भी प्रदर्शनकारियों ने लगाए काले झंडे 
ग्वालियर में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के जयविलास पैलेस पर काला झंडा लगाने के साथ ही धिक्कार-पत्र चस्पा किया गया। इसमें प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आैर माया सिंह का नाम भी था। इन दोनों का निवास भी यहीं है। भाजपा के रेसकोर्स रोड स्थित संभागीय आैर कांग्रेस के शिंदे की छावनी स्थित जिला कार्यालय के साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आैर राज्यसभा सदस्य प्रभात झा के रेसकोर्स रोड स्थित निवास पर भी धिक्कार-पत्र चस्पा किए गए। झा के निवास पर रक्षक मोर्चा के प्रभात राजावत और छोटू भदौरिया को पुलिस ने हिरासत में लिया तो उनके समर्थक धरना देने बैठ गए। इस पर दोनों को छोड़ दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!