कोलारस- कोलारस मुख्यालय से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम राई में भैरो बाबा मंदिर पर 13 सितंबर भादो की चौथ को विशाल मेला लगेगा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भैरो बाबा दरबार में लाखों श्रद्धालु आकर बाबा के दर्शन करेंगे पुराणों की मान्यता के अनुसार शिवपुराण में राई के भैरव बाबा रामेश्वर धाम का उल्लेख बिरजा नगरी के नाम से है दूर-दूर से भक्त या दर्शन करने आते हैं ।और बाबा को सबसे प्रिय भोग खडका का लगाते हैं भैरो बाबा के मेले में कोलारस क्षेत्र की ही नहीं बल्कि गुना अशोकनगर ग्वालियर कोटा अन्य जिलों से भी भक्तगण दर्शन करने आते है उक्त जानकारी भैरव बाबा मंदिर जीर्णोद्धार समिति के सदस्यों ने दी एवं वहां के स्थानीय लोगों का कहना था कि हमारे भैरव बाबा का मेला सैकड़ों वर्षो से लगता हुआ आ रहा है यहां जो भी भक्त दर्शन करने आते है उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।






Be First to Comment