बड़ी संख्या में रामबाग कॉलोनी वासी रावण दहन में जुटे
रावण दहन से पहले हुई आतिशबाजी, प्रसादी का वितरण भी हुआ

शिवपुरी। विजयदशमी के मौके पर रामबाग कॉलोनी में रावण दहन का आयोजन हर्ष उल्लास और धूमधाम से किया गया। इस मौके पर रामबाग कॉलोनी में रहने वाले बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी से 25 फीट रावण के पुतले का निर्माण कराया। इस कॉलोनी में रहने वाले कार्तिक गुप्ता, सजल गुप्ता, सार्थक गुप्ता, हर्षित गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, अभय गुप्ता, यश गुप्ता, मुकेश रावत आदि ने अपनी पॉकेट मनी से इस रावण के पुतले के लिए पैसा एकत्रित किया। इसके बाद पुतले का निर्माण कराया गया। विजयदशमी के मौके पर धूमधाम से रावण दहन किया गया। इससे पहले कॉलोनी वासियों के लिए आतिशबाजी भी जलाई गई और बाद में प्रसादी का वितरण हुआ।






Be First to Comment