Press "Enter" to skip to content

12 हजार की शराब के साथ दो आरोपी दबोचे, कोलारस पुलिस की कार्रवाई

शिवपुरी। पुलिस अधिक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस थाना प्रभारी कोलारस निरी. सतीश चैहान के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर दो पुलिस टीमें बनाकार अलग-अलग जगहों पर दशि देकर 2 आरोपियों को दबोचा गया।
एक पुलिस टीम ने गोरी टीला रोड भैड़ फार्म में दबिश देकर आरोपी दलेर पुत्र पिछत्तर सिंह सिक्ख उम्र 33 साल निवासी ग्राम धर्मपुरा के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमत 6000 रुपये की जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दूसरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर धर्मपुरा रोड़ के पास दबिश देकर आरोपी अंग्रेज पुत्र पिछत्तर सिंह सिक्ख उम्र 33 साल निवासी ग्राम धर्मपुरा के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमत 6000 रू की जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक सुनील राजपूत उपनिरीक्षक शिखा तिवारी  पीएसआई सुनील खत्री  एएसआई  एचएस शर्मा  प्रधान आरक्षक संतोष सिंह आरक्षक बलराम आरक्षक धर्मवीर सिंह  की विशेष भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!