कोलारस। कोलारस नगर के रामजी के बड़े मंदिर के पास निवास करने बाले एडीजे विक्रम भार्गव के चाचा एवं रामनिवास भार्गव खेरापत के अनुज भ्राता ब्रजवल्लभ भार्गव खेरापत का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। भार्गव लंबे समय से बीमार से और उनका उपचार ग्वालियर के बालाजी प्राईवेट नर्सिंंग हाॅम में चल रहा था। इसी दौरान मंगलवार की देर शाम को निधन हो गया। स्व. भार्गव को रामजी के बड़े मंदिर पर होने बाले उत्सवों में भजन, कीर्तन का अपने बडे भाई रामनिवास भार्गव के साथ संकीर्तन करने का विशेष लगाव था। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के राजनीतिक, समाजसेवी व नागरिक मौजूद थे। वहीं मंडी कर्मचारी रहे ब्रजवल्लभ भार्गव के दुखद निधन पर सर्व ब्राह्मंण समाज के संयोजक एवं भार्गव समाज के अध्यक्ष रामेश्वर भार्गव ने निधन पर ब्राह्मंण समाज एवं कैथ वाले परिवार की शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
एडीजे भार्गव के चाचा का दुखद निधन
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News





Be First to Comment