Press "Enter" to skip to content

दो शस्त्र लायसेंस निलंबित-shivpuri news

शिवपुरी। जिला मजिस्ट्रेट अनुग्रहा पी ने शस्त्र अनुज्ञप्ति शस्त्र अधिनियम के तहत दो शस्त्र लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए है।
इस संबंध में जारी आदेश में ग्राम खिसलौनी मजरा बंदला हाल बामौरकलां थाना बामौरकलां निवासी बालेन्दु यादव पुत्र राम सिंह यादव द्वारा शस्त्र लायसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने पर शस्त्र लायसेंस 32 बोर पिस्टल की शस्त्र अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित की गई है। इसी प्रकार ग्राम खिसलौनी मजरा बंदला थाना बामौरकलां के शस्त्र लायसेंस 315 बोर रायफल एवं एक 12 बोर बंदूक दुनाली की शस्त्र अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित की गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!