
नाबालिग बालिका के अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार
शिवपुरी। दिनांक 24.12.2018 को थाना बैराड मे पिरजन ने अपनी नाबालिक बालिका घर से सब्जी लेने जाने एवं शाम तक घर वापस नही लौटने पर परिजनो ने थाना बैराड पर सूचना दी जिस पर से पुलिस व्दारा गुमसुदगी व अपहरण का अपराध क्रं. 305/19 धारा 363 भादवि का पंजीबद्द कर तलाश शुरु की गई ।
कल दिनांक 09.06.2019 को मुखबिर सूचना मिली की आरोपी अशोक पाल पुत्र रजुआ पाल 23 साल निवासी बैराड़ का उक्त नाबालिक लडकी के साथ ग्राम खजूरी थाना सिरसौद के पास देखा गया है । उक्त सूचना से बरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन मे एवं एस डी ओ पी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बैराड के नेतृत्व में एक टीम बनाई ग्राम खजूरी के लिये रबाना की गई । पुलिस टीम व्दारा ग्राम खजूरी के पास से उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिक बालिका को बरामद किया गया एवं नाबालिक बालिका के बयान के आधार पर अपराध मे धारा 376, 366 भादवि एवं पास्को एक्ट, एस सी एसटी एक्ट का इजाफा किया गया । उक्त आरोपी को पुलस बैराड व्दारा न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया ।






Be First to Comment