शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ौदी स्थित थीम रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 28 वर्षीय हेमंत रावत पुत्र शिवराज रावत निवासी बड़ौदी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हेमंत रावत अपनी बाइक से थीम रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हेमंत की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी या किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर सोमवार शाम शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।







Be First to Comment