Press "Enter" to skip to content

पोहरी के ग्राम अगर्रा में सड़क किनारे मिला जीवित नवजात शिशु, अस्पताल में कराया भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम अगर्रा में एक अज्ञात नवजात शिशु सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिशु को वहां छोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तथा नवजात को तत्काल पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के डॉ. रजत साहू ने बताया कि नवजात शिशु फिलहाल स्वस्थ है और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

मामले की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन, जिला शिवपुरी को दे दी गई है। साथ ही पोहरी परियोजना के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं की जानकारी जुटाई जाए, ताकि नवजात के परिजनों का पता लगाया जा सके।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिशु को छोड़ने वाले अज्ञात की तलाश शुरू कर दी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!