
- जिला योजना समिति की बैठक में गंदा पानी लेकर पहंुचे
ग्वालियर. कलेक्टोरेट मेें गुरुवार को जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी। मप्र के कैबिनेट मंत्री इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर और ग्वालियर के प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार के साथ तमाम अफसर माैजूद थे। अचानक एक युवक ट्रे में गंदे पानी से भरे गिलास लेकर पहुंच गया।
उमंग सिंघार के पूछने पर युवक ने कहा कि मंत्रीजी, ये पानी हम लोग पी रहे हैं। इसे आप भी पीकर देखें। सिंघार ने युवक से कहा कि पानी निगम कमिश्नर को दो कमिश्नर संदीप माकिन ने पानी देखा। उसके बाद पिंकी पंडित को बाहर कर दिया गया। इसके बाद बाहर कांग्रेसियों ने हंगामा किया।





Be First to Comment