Press "Enter" to skip to content

बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के कनक ज्वेलर्स में शातिर अंदाज से चोरी का मामला सामने आया है। संचालक विष्णु सोनी के अनुसार 1 जून को दो युवक दुकान पर सोने की बालियां देखने आए। इसी दौरान एक युवक उन्हें बातचीत में उलझाए रहा, जबकि दूसरे ने ट्रे से सोने की बाली निकालकर उसकी जगह चुपके से पीतल की बाली रख दी और दोनों वहां से निकल गए।

चोरी का खुलासा तब हुआ जब बाद में एक अन्य ग्राहक को वही ट्रे दिखाई गई और उसमें रखी एक बाली संदिग्ध लगी। जांच करने पर वह पीतल की निकली। इसके बाद पुराने सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें दोनों युवकों की पूरी हरकत कैद मिली। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!