Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News

शिवपुरी। होटल नक्षत्र रिसोर्ट एवं गार्डन में गुरुवार को ‘नीतू फैंसी ज्वेलर्स’ द्वारा आयोजित भव्य डांस कॉम्पटीशन का ग्रैंड फिनाले उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता कपिल सिंह लालवानी ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत की, जबकि मिस तेलंगाना 2025 आयुषी ढेंगुला और मॉडल एवं डांसर राहुल व्यास ने सुपर जज की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि महिपाल अरोरा तथा गेस्ट ऑफ ऑनर दीपेश अग्रवाल रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में कुलदीप रावत ने ‘अरे द्वारपालो’ भजन पर प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। वैष्णवी रजक द्वितीय और शिवम गुप्ता तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में भगवान राम पर आधारित प्रस्तुति के लिए अनमोल भार्गव को प्रथम, ‘विजयी भवा’ पर नारी शक्ति का संदेश देने वाली राशि गुप्ता को द्वितीय तथा जैनिशा जैन को तृतीय स्थान मिला। आरुषि गुप्ता, काव्या तिवारी और रौनक सोनी को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में ‘बैटलग्राउंड्स सीजन 2’ की रनरअप मुस्कान शेख और सर्वाइकल डॉक्टर भरत अग्रवाल को विशेष सम्मान से नवाजा गया। सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट एवं प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में विभा रघुवंशी, नम्रता गौतम, सपना शर्मा, शोभा पुरोहित, ममता जैन, नीलम गर्ग, राजकुमारी जैन, शशि शर्मा, निशा शिवहरे, रोशनी रितेश गुप्ता, रुचि उपाध्याय, महेंद्र जैन, अक्षत बंसल, नितेश शर्मा, प्रशांत राठौर, मोनिका धाकड़ तथा बीड़ी नंबर 72 परिवार सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन उन्नति मिश्रा ने किया, जबकि फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी अनिल कुशवाहा और उनकी टीम ने संभाली। कार्यक्रम में जानवी स्टूडियो, रंग इवेंट्स, प्रकाश साउंड की टीमों के साथ डांस टीचर सुखबीर सिंह, बंटी कुशवाह, दारा खान, गोपाल कृष्ण गौड़ एवं अनेक गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!