Press "Enter" to skip to content

शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News

शिवपुरी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने जिले की सियासत में हलचल मचा दी है। वीडियो में SRLM के मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट जिला प्रबंधक दीपक यादव कथित तौर पर शराब की दुकान के अंदर बोतल हाथ में लेकर ग्राहक से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस से जुड़े सोशल मीडिया पेजों पर दावा किया गया कि वे पिछोर विधायक के निजी सचिव हैं।

वहीं, दीपक यादव का कहना है कि दुकान उनके छोटे भाई की लाइसेंसी कलारी है और वे कार्यालय समय के बाद वहां पहुंचे थे। उनके अनुसार वीडियो पुराना है और उसे राजनीतिक रंग देकर वायरल किया जा रहा है। दूसरी ओर, विधायक प्रीतम लोधी ने दावा किया कि स्वास्थ्य कारणों से दीपक यादव को दो माह पहले ही निजी सचिव के पद से हटा दिया गया था। हालांकि, SRLM के परियोजना अधिकारी ने कहा कि उनके रिकॉर्ड के अनुसार दीपक यादव अभी विधायक के निजी सचिव के रूप में प्रतिनियुक्त हैं। इस विरोधाभास के चलते मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!