Press "Enter" to skip to content

कोलारस टीआई सुरेंद्र सिंह सिकरवार ने विधायक वीरेंद्र रघुवंशी पर लगाए आरोप | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस मामला अभी हाल ही का है। जिसमें देहरदा तिराहे पर एक सरकारी अधिकारी बी के माथुर ने गाड़ी से एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें कोलारस थाने में आरोपी ज्ञात होने के बाद भी अज्ञात आरोपी पर एफ आई आर दर्ज कर ली थी। इसी बात पर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पीएम के बाद लाश को थाने में रखकर थाने का घेराव किया था।और कहा कि 9:00 बजे तक ज्यूडीशियल जांच के आदेश नहीं होते हैं तब रोड पर चक्का जाम करने की भी बोला लेकिन एफ आई आर में ज्ञात आरोपी वीके माथुर का नाम जोड़ दिया गया था। इस पूरे विवाद में एसपी शिवपुरी के द्वारा सुरेंद्र सिंह सिकरवार प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया। इस बात पर कोलारस टीआई सुरेंद्र सिंह सिकरवार ने बयान दिया है। कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी उनसे द्वेष भावना रखते थे। एवं पूर्व में कई प्रकरण उन्होंने दर्ज किये है। इसका लेना-देना विधायक वीरेंद्र से हैं। एक बार पांच डंफरो पर कार्यवाही की जो अभी भी आमोलपठा चौकी पर रखे हुए हैं। और एक बार टोल प्लाजा कर्मचारियों की शिकायत पर विधायक के साले गोलु रघुवंशी एवं अन्य लोगों पर कायमी की थी। और कई डंपर अवैध रूप से उत्खनन कर रहे थे। उन पर भी कार्रवाई की थी इसी कारण विधायक वीरेंद्र रघुवंशी मुझसे द्वेष भावना रखते हैं और इसी को मुद्दा बनाकर उन्होंने मेरे साथ किया।
थाना प्रभारी का कहना है कि जब कार्यवाही हो रही थी। तो मैं थाने पर मौजूद नहीं था। मैं घटनास्थल पर था और यह सब कार्रवाई थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सुनील राजपूत द्वारा की गई इसकी मुझे जानकारी नहीं थी। इसमें मेरा कोई दोष नहीं है। टीआई सुरेन्द्र सिंह सिकरवार ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि इसमें दोषी सब इंस्पेक्टर सुनील राजपूत हैं। टीआई सुरेन्द्र सिंह सिकरवार ने जांच के लिए भी कहा कि जो भी जांच है वह प्रशासन करें क्योंकि मैं सही हूं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!