शिवपुरी। फतेहपुर शिवपुरी मेले में जलपरी का किरदार निभाने आईं रानू राजपूत द्वारा लगाए गए आरोपों को मेला संचालक अभिनंदन जैन ने सिरे से खारिज कर दिया है। रानू राजपूत ने कोतवाली पहुंचकर भुगतान न मिलने का आरोप लगाया था, जिस पर संचालक ने अपना पक्ष रखते हुए मामले को पूरी तरह हवा हवाई बताया है।
‘आधा भुगतान हो चुका, अतिरिक्त पैसों के लिए दबाव’
मेला संचालक अभिनंदन जैन का कहना है कि उनके पास रानू राजपूत से हुई बातचीत और डील की पूरी रिकॉर्डिंग मौजूद है। तय शर्तों के मुताबिक आधा भुगतान पहले ही किया जा चुका है और बाकी बची हुई राशि जब दी जा रही थी, तो रानू ने उसे लेने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि वह अब तयशुदा रकम से कहीं ज्यादा अतिरिक्त पैसों की मांग कर रही हैं और अपनी ही बात से मुकर रही हैं।
संचालक ने साफ किया कि जब उन्होंने नाजायज पैसे देने से मना किया, तो रानू दबाव बनाने के लिए थाने पहुंच गईं। अभिनंदन जैन अब इस ब्लैकमेलिंग के खिलाफ पुलिस को लिखित आवेदन के साथ पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपने जा रहे हैं, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।







Be First to Comment