शिवपुरी। मध्यप्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत ने संगठन का विस्तार करते हुए शिवपुरी निवासी सुधीर कोड़े को युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष सेतु नरवारे द्वारा 1 जुलाई 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
नियुक्ति पत्र के अनुसार सुधीर कोड़े संगठन की नियमावली के अनुरूप समाज की समस्याओं के समाधान, सामाजिक हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। उन्हें सदस्यता अभियान चलाकर निर्धारित समय में कार्यकारिणी का गठन करने तथा सदस्यता सूची प्रदेश कार्यालय को भेजने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
संगठन के पदाधिकारियों और समाजजनों ने सुधीर कोड़े को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।







Be First to Comment