Press "Enter" to skip to content

जिम से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, खड़े मिनी ट्रक से टकराई बाइक / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक जिम से घर लौट रहा था। इसी दौरान गुना बायपास स्थित गौशाला मोड़ के पास उसकी बाइक सड़क पर खड़े आयशर मिनी ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय बारिश होने से दृश्यता भी कम थी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गौशाला क्षेत्र निवासी मनोज रजक (25) पुत्र धनपाल रजक के रूप में हुई है। वह एक निजी बैटरी एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन हैं। मनोज परिवार का इकलौता बेटा था।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे मनोज जिम से अपने घर लौट रहा था। गुना बायपास स्थित गौशाला मोड़ के पास सड़क पर एक आयशर मिनी ट्रक (एमपी-07-सीए-5131) खड़ा था। बारिश के कारण दृश्यता कम होने से उसकी बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल मनोज को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बुधवार को देहात थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आयशर मिनी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!