शिवपुरी। एसपी राजेशसिंह चंदेल के निर्देशन एवं एएसपी गजेंद्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में शिवपुरी जिले में नशीले मादक पदार्थ एवं अवैध शराब रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं जिसके परिणामस्वरूप थाना नरवर द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को अवैध शराब का परिवहन करते हुए दबोचा गया।
थाना नरवर पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरी तरफ एक व्यक्ति अपनी बाइक से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर कहीं लेकर जा रहा हैं। सूचना पर से थाना प्रभारी नरवर डीएसपी प्रियंका पांडे ने तत्काल पुलिस टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर वहां कुछ समय तक इंतजार किया। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति पारागढ़ इमलिया रोड तरफ से बाइक पर एक नीले रंग की कट्टी पीछे बांधकर रखे हुए आता दिखा, जिसे पुलिस टीम की मदद घेराबंदी कर रोककर चैक किया गया तो उसके कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची अवैध शराब कीमत 6 हजार रुपए एवं बाइक कीमत 40 हजार कुल 46 हजार का विधिवत जब्त कर आरोपित वल्ली पुत्र श्रीवाग सिंह कंजर निवासी चकमियापुर डेरा ग्राम केरुआ, थाना भितरवार के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment