भोपाल। दिल्ली यशवंतपुर दुरंतो की बी-1 कोच में सॉफ्टवेयर कंपनी के मैनेजर फरहान खान का बैग चुराकर फिरौती वसूलने वाले बदमाश को जीआरपी दो दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। परिवार ने सामान के बदले 10 हजार रुपए पेटीम से लेने कोशिश में बदमाश को करीब तीन घंटे तक मोबाइल पर इंगेज रखा, जीआरपी बदमाश की लोकेशन ही ट्रेस नहीं कर पाई।जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दुरंतो से सफर कर रहे फरहान का आगरा स्टेशन के बाद बैग चोरी कर लिया गया था। बी-1 बोगी में हुई वारदात के बाद बदमाश ने उन्हें कॉल कर सामान लौटाने के एवज में फिरौती मांगी थी।फरहान के पिता रिटायर्ड कर्नल इरफान खान ने बताया कि इस संबंध में सुबह 11 बजे ट्रेन के,टीटीई से शिकायत कर दी गई थी। इसके बाद फिरौती की रकम देने के बहाने उसे दोपहर दो बजे तक इंगेज रखा। इसका मकसद ये था कि जीआरपी बदमाश की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ सके।झांसी जीआरपी से बात हुई तो उनका कहना था कि पहले आप एफआईआर दर्ज करवा लो, इसके बाद जांच कर आरोपी को पकड़ लेंगे। रिटायर्ड कर्नल का आरोप है कि यदि पुलिस फौरन उसकी लोकेशन तलाश लेती तो उसे फिरौती देने से पहले ही पकड़ा जा सकता था। पुलिस ने ऐसा नहीं किया और वह फिरौती लेकर फरार हो गया।
लुटेरे को 3 घंटे तक इंगेज रखा, फिर भी पुलिस लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई,
भोपाल। दिल्ली यशवंतपुर दुरंतो की बी-1 कोच में सॉफ्टवेयर कंपनी के मैनेजर फरहान खान का बैग चुराकर फिरौती वसूलने वाले बदमाश को जीआरपी दो दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। परिवार ने सामान के बदले 10 हजार रुपए पेटीम से लेने कोशिश में बदमाश को करीब तीन घंटे तक मोबाइल पर इंगेज रखा, जीआरपी बदमाश की लोकेशन ही ट्रेस नहीं कर पाई।जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दुरंतो से सफर कर रहे फरहान का आगरा स्टेशन के बाद बैग चोरी कर लिया गया था। बी-1 बोगी में हुई वारदात के बाद बदमाश ने उन्हें कॉल कर सामान लौटाने के एवज में फिरौती मांगी थी।फरहान के पिता रिटायर्ड कर्नल इरफान खान ने बताया कि इस संबंध में सुबह 11 बजे ट्रेन के,टीटीई से शिकायत कर दी गई थी। इसके बाद फिरौती की रकम देने के बहाने उसे दोपहर दो बजे तक इंगेज रखा। इसका मकसद ये था कि जीआरपी बदमाश की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ सके।झांसी जीआरपी से बात हुई तो उनका कहना था कि पहले आप एफआईआर दर्ज करवा लो, इसके बाद जांच कर आरोपी को पकड़ लेंगे। रिटायर्ड कर्नल का आरोप है कि यदि पुलिस फौरन उसकी लोकेशन तलाश लेती तो उसे फिरौती देने से पहले ही पकड़ा जा सकता था। पुलिस ने ऐसा नहीं किया और वह फिरौती लेकर फरार हो गया।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News





Be First to Comment