भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 4 साल से लटकी हुई संविदा शाला शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित हो सकतीं हैं। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने भोपाल समाचार डॉट कॉम से बात करते हुए बताया कि जल्द ही हम इन तारीखों का ऐलान कर देंगे। बता दें कि व्यापम द्वारा जारी किए गए 2018 के परीक्षा कार्यक्रम में संविदा शिक्षक भर्ती का जिक्र नहीं है। इसके कारण परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों में चिंता बढ़ने लगी थी। मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि हम हर हाल में अगले शिक्षण सत्र से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। हमारी सभी तैयारियां हो चुकीं हैं। जल्द ही हम तारीखों का ऐलान भी कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की बेवसाइट पर अभी इस परीक्षा का जिक्र नहीं है परंतु परेशान होने की जरूरत नहीं है। परीक्षाएं एवं भर्ती इसी साल और नए शिक्षासत्र से पहले हो जाएंगी। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अतिथि शिक्षकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए नियम बनाने के कारण यह मामला बार बार अटक रहा है। अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता का मामला अब सुलझ गया है। सीएम शिवराज सिंह की अनुमति मिलते ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी दिनेश कुमार प्रजापति ने इस संदर्भ में भोपाल समाचार को ईमेल किया था। 
मप्र संविदा शाला शिक्षक भर्ती 2018 की तारीख
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 4 साल से लटकी हुई संविदा शाला शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित हो सकतीं हैं। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने भोपाल समाचार डॉट कॉम से बात करते हुए बताया कि जल्द ही हम इन तारीखों का ऐलान कर देंगे। बता दें कि व्यापम द्वारा जारी किए गए 2018 के परीक्षा कार्यक्रम में संविदा शिक्षक भर्ती का जिक्र नहीं है। इसके कारण परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों में चिंता बढ़ने लगी थी। मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि हम हर हाल में अगले शिक्षण सत्र से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। हमारी सभी तैयारियां हो चुकीं हैं। जल्द ही हम तारीखों का ऐलान भी कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की बेवसाइट पर अभी इस परीक्षा का जिक्र नहीं है परंतु परेशान होने की जरूरत नहीं है। परीक्षाएं एवं भर्ती इसी साल और नए शिक्षासत्र से पहले हो जाएंगी। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अतिथि शिक्षकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए नियम बनाने के कारण यह मामला बार बार अटक रहा है। अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता का मामला अब सुलझ गया है। सीएम शिवराज सिंह की अनुमति मिलते ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी दिनेश कुमार प्रजापति ने इस संदर्भ में भोपाल समाचार को ईमेल किया था। More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News





Be First to Comment