Press "Enter" to skip to content

योगी का चुनावी आगाज कान्हा का आशीर्वाद लेकर: मेरठ में बोले- फूहड़ नहीं बल्कि ‘राम को लाएं’ गीत बजा इस बार होली पर /उत्तरप्रदेश

मथुरा

CM योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर मथुरा पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कान्हा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद डॉक्टर्स, प्रोफेशनल्स, सीए, टीचर्स, उद्यमियों के प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर चुनावी आगाज किया। योगी ने सपा का नाम लिए बिना पार्टी पर तंज कसा। कहा- इस चुनावी समर में दो खेमे साफ नजर आ रहे हैं। एक पार्टी के लिए फैमिली फर्स्ट है, तो मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है।

सीएम योगी मथुरा से मेरठ पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने कहा-मैंने होली के गीतों पर लगातार सुना और शोध किया। इस बार होली पर फूहड़ नहीं, बल्कि राम को लाएं हैं गीत बजा है। अरुण गोविल भारतीय कला के वो हस्ताक्षर हैं, जिन्होंने भारत में प्रभु राम के चरित्र को किया। वहीं कुछ देर बाद CM गाजियाबाद जाएंगे। बता दें कि योगी आज से 31 मार्च तक 15 शहरों में BJP का एजेंडा लेकर पहुंचेंगे।

CM योगी बोले- इस बार होली पर फूहड़ नहीं…बल्कि राम को लाएं हैं गीत बजा 

CM योगी ने मेरठ में कहा-मैंने होली के गीतों पर लगातार सुना और शोध किया। इस बार होली पर फूहड़ नहीं, बल्कि राम को लाएं हैं गीत बजा है।

अरुण गोविल भारतीय कला के वो हस्ताक्षर हैं, जिन्होंने भारत में प्रभु राम के चरित्र को किया।

राम के अभिनय को जीवंत पहचान दी। अब वो मेरठ की पहचान बनने जा रहे हैं। मैं प्रत्याशी के रूप में अरुण गोविल को बधाई देता हूं।

मथुरा में योगी ने क्या कहा? पढ़िए बड़ी बातें, लेकिन उससे पहले तस्वीरें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में CM योगी ने पूजा की।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में CM योगी ने पूजा की।

कृष्ण जन्मभूमि में योगी ने राधे-कृष्ण की आरती उतारी।

कृष्ण जन्मभूमि में योगी ने राधे-कृष्ण की आरती उतारी।

योगी ने राधे-कृष्ण को प्रसाद चढ़ाया। पुष्प अर्पित किया।

योगी ने राधे-कृष्ण को प्रसाद चढ़ाया। पुष्प अर्पित किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!