Press "Enter" to skip to content

बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंची मंत्री यशोधरा राजे, चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं / Shivpuri News

शिवपुरी। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आज शिवपुरी भ्रमण पर हैं। उन्होंने शिवपुरी के ग्राम पिपरसमा, तानपुर, लोहादेवी लालगढ़ का भ्रमण किया। लालगढ़ में उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया और राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। गांव में कुछ क्षेत्रों में विद्युत की समस्या होने पर तत्काल ट्रांसफॉर्मर सही कराने के निर्देश दिए।ग्राम लोहादेवी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कहा कि अभी सर्वे टीम द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। किसानों को क्षति के लिए राहत दी जाएगी इसलिये परेशान न हों।

ग्राम करमाजकला में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। रैपी नदी के कारण ग्राम में जलभराव की समस्या हो गयी गयी जिसके कारण ग्रामीणों को क्षति हुई है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नदी का मुआयना किया। ग्रामीणों को कहा है कि अभी टीम को सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। सभी की क्षति की जानकारी ली जाएगी और मदद दी जाएगी। जिनके मकान नष्ट हुए हैं उन्हें तत्काल आर्थिक मदद दी जा रही है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!