Press "Enter" to skip to content

आंधी के साथ बारिश लखनऊ-कानपुर में। ओले गिरे आगरा-मथुरा-उरई में, आज बारिश-ओला का अलर्ट 69 शहरों में, सबसे गर्म रहा झाँसी /#उत्तरप्रदेश

कानपुर

लखनऊ में देर रात तेज बारिश हुई।

यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार रात लखनऊ और कानपुर समेत 20 शहरों में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इतना ही नहीं, आगरा, कानपुर, मथुरा और उरई में ओले गिरे। जिससे सड़क पर सफेद चादर बिछ गई। 24 घंटे में यूपी के 18 शहरों में आंधी के साथ भारी बारिश हुई।

फिलहाल, अभी इससे राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को भी 69 शहरों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगरा, औरेया समेत 9 शहरों में ओले गिरने की संभावना जताई है।

मंगलवार की बात करें तो बुंदेलखंड का झांसी शहर सबसे गर्म रिकॉर्ड हुआ। यहां का तापमान सीजन में पहली बार 34.2°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बलिया शहर सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.5°C दर्ज किया गया।

3 तस्वीरें देखिए….

ये तस्वीर मंगलवार रात को कानपुर के विषधन गांव की बताई जा रही है। यहां इतने ओले गिरे कि सड़क पर सफेद चादर बिछ गई।

ये तस्वीर मंगलवार रात को कानपुर के विषधन गांव की बताई जा रही है। यहां इतने ओले गिरे कि सड़क पर सफेद चादर बिछ गई।

कानपुर में मंगलवार रात तेज हवाएं चलीं। इसके बाद झमाझम बारिश हुई।

कानपुर में मंगलवार रात तेज हवाएं चलीं। इसके बाद झमाझम बारिश हुई।

कानपुर में बादलों की गरज के बीच बिजली चमकती रही।

कानपुर में बादलों की गरज के बीच बिजली चमकती रही।

अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा बारिश का दौर
CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया, ”अगले 48 घंटों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके चलते 23 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। पिछले मानसून में उत्तर प्रदेश में 29% कम बारिश हुई थी। बारिश की अवधि के दौरान दिन के तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

बारिश कम होने के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा भी छा सकता है। तेज हवाएं और छिटपुट ओला गिरने से रबी की फसल को नुकसान होगा।”

चलिए अब शहरों के मौसम के बारे में बताते हैं…

लखनऊ में आंधी, फिर बारिश
लखनऊ में मंगलवार रात करीब 11 बजे आंधी आई। इसके बाद भारी बारिश हुई। हालांकि दिन में धूप खिलने की वजह से तापमान 30°C तक पहुंचा। वहीं रात में 15.2°C रिकॉर्ड हुआ। बारिश होने के बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 26°C रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा।

कानपुर में बारिश के आज भी आसार
कानपुर में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। यहां मंगलवार शाम से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे दिन का तापमान 29°C रिकॉर्ड हुआ। जबकि रात का तापमान 13.4°C रहा। कानपुर में तेज हवाओं से कई जगह पर होर्डिंग गिर गए। पेड़ों की टहनियां टूट गईं।

आगरा-मथुरा में ओले गिरे
आगरा, मथुरा में देर शाम बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं ने सर्द एहसास कराया। वही, दोनों ही शहरों में ओले गिरे। आगरा में न्यूनतम तापमान 15.6°C रिकॉर्ड हुआ। जबकि अधिकतम तापमान 31.9 °C रहा।

लखनऊ में तेज बारिश के बाद मौसम सर्द हो गया।

लखनऊ में तेज बारिश के बाद मौसम सर्द हो गया।

आज इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर,अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर में बारिश होगी।

इसके अलावा अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन और झांसी में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

यह तस्वीर उरई की हैं। जहां मंगलवार रात ओला गिरे। तेज बारिश हुई।

यह तस्वीर उरई की हैं। जहां मंगलवार रात ओला गिरे। तेज बारिश हुई।

आज इन जिलों में ओले गिरेंगे
बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया।

आखिरी में टेबल के जरिए शहरों के तापमान के बारे में जानिए…

शहरअधिकतमन्यूनतम
आगरा31.9°C15.6°C
बरेली26.0°C15.9°C
चित्रकूट29.9°C13.9°C
गोरखपुर28.1°C13.2°C
झांसी34.2°C18.5°C
कानपुर29.0°C13.4°C
लखनऊ30.0°C15.2°C
मेरठ24.8°C13.6°C
मुरादाबाद26.8°C13.0°C
प्रयागराज32.2°C15.0°C
वाराणसी31.7°C15.8°C
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!