Press "Enter" to skip to content

विजय मिश्रा के 50 करोड़ जब्त दिल्ली में: व्यावसायिक संपत्ति जशोला इलाके में वर्ष 2010 में 11 करोड़ में खरीदी थ; हर महीने का किराया आता था 35 लाख /#उत्तरप्रदेश

लखनऊ

माफिया और पूर्व विधायक विजय मिश्रा की संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही का सिलसिला जारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) में दिल्ली स्थित बने कॉम्प्लेक्स की संपत्ति को जब्त किया है। इसकी कीमत 11.07 करोड़ रुपये है। विजय मिश्र ने अपनी पत्नी रामलली मिश्रा, बेटी सीमा मिश्रा, दामाद हरिशंकर मिश्र की कंपनी वीएसपी स्टारेल रियालिटी के नाम है।

35 लाख रुपये हर महीना मिलता है किराया

प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दिल्ली के जशोला इलाके के कोपिया कॉरपोरेट सुइट में वर्ष 2010 में इसे खरीदा था। इस संपत्ति की वर्तमान बाजार कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। इस संपत्ति से उन्हें प्रति माह 35 लाख रुपये किराया मिल रहा था। ईडी की जांच में सामने आया कि विजय मिश्र ने बीते 40 सालों में करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अर्जित किया। अपने करीबी परिजनों और शेल कंपनियों के माध्यम से अपराध से अर्जित कमाई को बेशकीमती संपत्तियों में निवेश किया। विजय पर अब तक 73 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, वर्तमान में जेल में बंद है।

प्रयागराज में दर्ज कराया है मुकदमा

मालूम रहे कि भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ प्रयागराज के हंडिया थाने में विजिलेंस द्वारा दर्ज कराए में गए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी मुकदमे के आधार पर ईडी के प्रयागराज स्थित सब जोनल कार्यालय ने मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। विजिलेंस जांच में उनकी करीब मिश्र 36 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल वहां की संपत्तियो का पता चला है।

अधिकारियों के अनुसार कोपिया कॉरपोरेट सुईट में करीब 19 हजार वर्ग फिट वाला पूरा दूसरा फ्लोर जब्त किया गया है, जिसमें तीन अलग-अगल सुइट ब्लॉक शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!