Press "Enter" to skip to content

 ​​​​​​​विभाकर शास्त्री कांग्रेस छोड़कर BJP के साथ आए बोले- PM मोदी ने सपना पूरा किया है लाल बहादुर शास्त्री का, सदस्यता दिलाई भूपेंद्र चौधरी ने /#उत्तरप्रदेश

लखनऊ

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने आज कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस को एक और झटका है। लखनऊ में स्थित भाजपा मुख्यालय में बुधवार को विभाकर शास्त्री ने बीजेपी की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

पिछले दिनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में जगह नहीं मिलने के बाद से विभाकर शास्त्री नाराज बताए जा रहे थे। विभाकर शास्त्री कांग्रेस में कई अहम पदों पर रहे हैं। वे प्रियंका वाड्रा के सलाहकार भी रहे।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बयान

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा हम भरोसा करते हैं कि आप और आपके साथ आए सैकड़ों कार्यकर्ता सभी 80 सीटों पर विजयश्री दिलाने में पूरी मुहिम के साथ जुटेंगे। यही पार्टी आपसे उम्मीद करती है। विभाकर ने कहा सर्वश्रेष्ठ भारत, एक भारत, विकसित भारत ..ये सब सुनकर हमें और हर भारतीय को गर्व होता है। हम लोग चाहते हैं कि PM मोदी के नेतृत्व में दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बने। जल्द ही विकसित भारत बने। इसी पर फोकस कर काम करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!