वाराणसी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 35वें दिन वाराणसी पहुंची। यूपी में न्याय यात्रा का दूसरा दिन है।
राहुल काशी में 12 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता ने विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किए। गोदौलिया चौराहे की जनसभा में GST और महंगाई को लेकर केंद्र पर निधाना साधा। राहुल कुरौना गांव में लंच करेंगे। उनके साथ सीनियर लीडर जयराम रमेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता हैं।
चंदौली में राहुल ने देर रात BHU के 25 प्रोफेसरों और छात्रों के डेलीगेट्स ने मुलाकात की। राहुल ने IIT-BHU गैंगरेप मामले पर चिंता जताई। चंदौली में जनसभा के दौरान राहुल ने कहा था कि देश में जो नफरत और हिंसा फैल रही है, उसका कारण अन्याय है। किसान युवाओं के साथ सामाजिक और आर्थिक अन्याय हो रहा है। पाकिस्तान पर बोलेंगे पर महंगाई, बेरोजगारी पर नहीं बोलेंगे, क्योंकि ये आप के नहीं अडाणी के हैं।
चांदपुर की तरफ निकला काफिला

राहुल गांधी का काफिला अब मंडुवाडीह चौराहे से चांदपुर की तरफ निकला है। वे चांदपुर लोहता में बुनकरों से बात कर सकते हैं।
..जब ‘सर्व सेवा संघ’ के सामने अचानक रुके राहुल

न्याय यात्रा के दौरान वाराणसी के ‘सर्व सेवा संघ’ के सामने अचानक राहुल का काफिला रुका था। यह जगह राजघाट पुल के पास है। करीब 6 महीने पहले रेलवे ने इस एतिहासिक इमारत पर कब्जा कर लिया था।
यह स्थान महात्मा गांधी-जेपी-विनोबा की विरासत कहा जाता है। सर्व सेवा संघ ने 1960 में रेलवे से 13 एकड़ जमीन खरीद कर इसे बनवाया था। यहां महात्मा गांधी से जुड़े दुर्लभ प्रकाशन और तस्वीरें संजो कर रखी गई थीं। जो अब हटा दी गई हैं। अब इस जमीन पर रेलवे का कब्जा है।










Be First to Comment