शिवपुरी। वन विभाग द्वारा अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में 12 अगस्त को रात 1 बजे वन परिक्षेत्र अधिकारी पिछोर अनुराग तिवारी के निर्देशानुसार सबरेंज खनियाधाना की बीट चरकोला(व)से अवैध उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली जप्त की जिनमे अवैध उत्खनन कर पत्थर पटिया भरी जा रही थे। कार्रवाई करते हुए जब्त कर सबरेंज खनियाधाना लाकर रखा गया अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण कायम किया गया। एक ट्रैक्टर पुराना नीले सफेद रंग का स्वराज बिना नंबर को मय लोहे की टायर वाली गाडी पटियों से भरी हुई जप्त की जब्ती कार्रवाई में डिप्टी रेंजर खनियांधाना रवि शंकर पटैरिया के साथ कुलदीप सिंह गौर वनरक्षक केशवदास झा अवधेश सिंह राघवेंन्द रावत रूद्र पुरोहित की अहम भूमिका रही।






Be First to Comment