Press "Enter" to skip to content

“लोगों का बदला नजरिया यूपी के प्रति”: युवाओं को नौकरी के लिए आने बाले समय में बाहर नहीं जाना पड़ेगा -बोले सीएम योगी / उत्तर प्रदेश

लखनऊ

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लखनऊ के एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ। - Dainik Bhaskar

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लखनऊ के एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “एक पर्यटक अगर उत्तर प्रदेश में आकर अगर 5 हजार भी खर्च करता है तो सोच कर देखिए….उत्तर प्रदेश में कितना पैसा आएगा। यूपी के युवाओं को आने वाले समय में नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यूपी के अंदर ही इतने अवसर होंगे।”

यूपी में एक साल में 31 करोड़ से ज्यादा आए टूरिस्ट
उन्होंने कहा, यूपी में 1 साल में 31 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट यहां पर आए। क्योंकि हमने अपने धर्मस्थलों को तैयार किया था। काशी विश्वनाथ धाम… प्रधानमंत्री ने इसका उद्घाटन 2021 में किया। 2019 में कार्य प्रारंभ हुआ था। इससे पहले काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के मंदिर में 50 श्रद्धालुओं को भी एक साथ खड़े होने में परेशानी होती थी लेकिन आज वहां पर 50000 श्रद्धालु एक साथ खड़े हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को संबोधित किया।

एक नई अयोध्या के दर्शन करेगी दुनिया

उन्होंने कहा, 500 वर्षों के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम का आगमन हो रहा है। त्रेता युग की स्मृतियों को विकसित किया जा रहा है। यह चीज दिखती हैं कि अयोध्या के अंदर कोई कल्पना कर सकता है कि वह फोरलेन और सिक्स लेन की सड़कें होंगी।

कोई इसकी कल्पना नहीं कर सकता था कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा लेकिन यह सपना साकार हुआ है। 22 जनवरी का कार्यक्रम संपन्न होने दीजिए। दुनिया का सबसे विकसित और सबसे भव्य टूरिस्ट स्पॉट अयोध्या होगा। दुनिया एक नई अयोध्या के दर्शन करेगी।

मिट्‌टी के बर्तनों को हमने दिया बढ़ावा

उन्होंने कहा, जब 2017 में हमारी सरकार बनी है तो हम कहीं भी जाते थे तो हर सड़क पर गंदगी दिखाई दे रही थी। प्लास्टिक का कचरा होता था। जगह-जगह पर अव्यवस्था और बीमारी थी। हम लोगों ने प्लास्टिक को बैन किया लेकिन उसके विकल्प के तौर पर मिट्टी के बर्तन को हमने उपयोग किया।

क्योंकि चार गुना से ज्यादा महंगा था। अब हमने कंप्टीशन बढ़ाने के लिए नैनो चौक की जगह इलेक्ट्रिक चौक दिया। इससे प्रोडक्ट की क्वालिटी भी बढ़ी और क्वांटिटी भी बढ़ी। जो पहले 50 से 60 बर्तन बनाते थे वो अब 500 से 600 बर्तन बनाने लगे हैं।

कुम्हार लोगों के लिए हमने माटी कला बोर्ड बना करके व्यवस्था की। अप्रैल से जून तक वह हर तालाब की मिट्टी को फ्री में ले जा सकते हैं। जिसे हमने एक तरफ मिट्टी के बर्तन बनाए दूसरी तरफ जल संरक्षण भी किया।

अपने को तैयार कर लें तो प्रदेश और देश के विकास को कोई नहीं रोक सकता

उन्होंने कहा, अगर टेक्निकल इंस्टीटयूशन अपने आप को तैयार कर ले तो प्रदेश और देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। हमारे अंदर क्षमताओं का भंडार है हम किसी को नीचा नहीं दिखाएंगे लेकिन हम किसी से कम भी नहीं है। इस चीज को ध्यान में रखकर ही हमें आगे बढ़ना होगा और अपनी चीजों को प्राथमिकता देनी होगी।

My Bharat पोर्टल का किया शुभारंभ

युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ स्थित स्थित APJ अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में ‘My Bharat’ पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इस इस पोर्टल के माध्यम से पूरे प्रदेश के स्वच्छता अभियान संबंधी गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं सीएम योगी ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्ट टैबलेट का वितरित किया। साथ ही राज्यस्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड और स्टार्टअप इनक्यूबेटर्स को प्रोत्साहन राशि वितरित किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!