
शिवपुरी। ग्वालियर- इंदौर इंटरसिटी 11126 गुरुवार-शुक्रवार की रात मोहना के नजदीक पहुंची। यहां पुल पार करते समय कोई ट्रेन की चपेट में आ गया। शिवपुरी स्टेशन पर पहुंचकर इंटरसिटी ट्रेन चालक ने शिवपुरी स्टेशन पर आकर गाय के कटने की सूचना दी। गैंगमेन मौके पर पहुंचा तो व्यक्ति का शव निकला। आरपीएफ भी मौके पर पहुंची। आरपीएफ टीआई दिलीप शर्मा ने बताया कि मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है जिसमें सिर्फ लखन सपेरा नाम लिखा हुआ है। लेकिन पता दर्ज नहीं है। जिससे मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक काले कपड़ पहने हुए था जिससे चालक को लगा कि गाय ट्रेन से टकरा गई है।




