,

करेरा में आबकारी की दबिश: 15 लीटर हाथ भट्टी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, मीना कंजर के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने 8 अक्टूबर 2026 को करेरा वृत्त में कार्रवाई करते हुए 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। कार्रवाई के दौरान एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जेल भेज दिया गया।

कलेक्टर अर्पित वर्मा, आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। वृत्त करेरा प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलसुबह जुझाई रोड पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान मीना कंजर पत्नी धर्मेंद्र कंजर, उम्र 40 वर्ष, निवासी नौनेर, हाल टोकनपुर के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 49(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आबकारी विभाग के अनुसार अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी, चेकिंग और गश्त की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के साथ आबकारी आरक्षक रितिक धाकड़, अनिल सिंह, अनिल यादव, होमगार्ड अंतिश पांडे एवं रितु बाथम का योगदान रहा।