
शिवपुरी। इन दिनों यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव अपने काम करने की स्टाईल के चलते जमकर सुर्खियां बटोर रहे है। शहर में पहली बार यातायात प्रभारी द्वारा यातायात की व्यवस्थाओं के चलते रोड़ पर अतिक्रमण जमाए बैठे दुकानदारों को हटाया गया है। विगत दिवस यातायात पुलिस द्वारा हाथ ठेला, दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया था और इनके द्वारा सहज ढंग से अपना-अपना अतिक्रमण हटा लिया था इसीलिए आज टे्रेफिक प्रभारी ने इन्हें फूल भेंटकर सम्मानित किया गया।
आज स्थानीय गुरूद्वारे के पास यातायात व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव मय दल के पहुंंचे। जहां यातायात नियमों को तोडकऱ निकल रहे लोगों को यातायात प्रभारी ने रोका। यातायात पुलिस द्वारा रोके जाने पर युवक अपनी जेब ठीली होने का अनुमान लगाने लगे। परंतु यातायात प्रभारी ने लोगों को रोककर समझाया कि अपनी जान ज्यादा कीमती है। साथ ही गांधीगिरी दिखाते गुलाब के फूल देते हुए समझाईस दी कि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग दे और यातायात के नियमों का पालन करें।







Be First to Comment