,

बंधक संपत्ति को बेचकर 13 लाख की रजिस्ट्री कराने का आरोप, अरविंद-विष्णु जैन ने संतोष धाकड़ समेत 3 पर FIR की मांग की / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस के ग्राम मंगरौला में बंधक बताई जा रही संपत्ति की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। अरविंद जैन और विष्णु जैन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर संतोष धाकड़, कल्पना बिस्वार और लक्ष्मी शिवहरे के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार करीब 800 वर्गफुट भूमि पहले संतेंद्र धाकड़ से कल्पना बिस्वार, फिर कल्पना बिस्वार से लक्ष्मी शिवहरे और इसके बाद 12 सितंबर 2025 को लक्ष्मी शिवहरे द्वारा अरविंद जैन व विष्णु जैन को ₹13 लाख में बेची गई। खरीदारों का दावा है कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि संपत्ति पहले से ही इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के पास ऋण के लिए बंधक थी और SARFAESI Act के तहत कार्रवाई भी चल रही थी।

आरोप है कि संपत्ति के बंधक होने की महत्वपूर्ण जानकारी छिपाकर उसका लगातार हस्तांतरण किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ और वे संपत्ति संबंधी विवाद में फंस गए। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की दस्तावेजों के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।