Press "Enter" to skip to content

ताजमहल पर 3 पर्यटक बेहोश होकर गिरे: चोट लगी महिला के हाथ पैर में, तबीयत खराब हुई विदेशी की भी; आगरा सबसे गर्म UP में /उत्तरप्रदेश

आगरा

आगरा में गुरुवार को ताजमहल पर 3 पर्यटकों की तबीयत खराब हो गई। बिहार से आई एक महिला बेहोश होकर गिर गई। फर्रुखाबाद का युवक भी घूमते समय बेहोश हो गया। वहीं, एक विदेशी भी बेहोश हुआ। सभी का तत्काल इलाज कराया गया। फिर उन्हें घर के लिए भेज दिया गया। बता दें कि IMD के मुताबिक, आगरा में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। यहां अधिकतम पारा 33.8°C पहुंच गया है।

ताजमहल पर गिरने से महिला को आई चोट
बिहार से ताजमहल देखने आईं 80 साल की कमला देवी ताजमहल में बेहोश होकर गिर पड़ीं। उनके हाथ और पैर में चोट आई। उन्हें ASI और CISF जवानों ने डिस्पेंसरी तक पहुंचाया। वहीं, फर्रुखाबाद के ताजपुर निवासी 22 साल के अनीश कुमार भी घूमते समय बेहोश होकर गिर गए। उन्हें ताजमहल में ही प्राथमिक इलाज दिया गया। एक विदेशी पर्यटक भी रॉयल गेट पर बेहोश होकर गिर पड़ा। उन्हें CISF जवान व्हीलचेयर पर डिस्पेंसरी ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें होटल भेज दिया गया।

ताजमहल परिसर में गिरने से महिला को चोट आई है। वहीं, एक पर्यटक भी बेहोश होकर गिर पड़ा।

ताजमहल परिसर में गिरने से महिला को चोट आई है। वहीं, एक पर्यटक भी बेहोश होकर गिर पड़ा।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
महीनेभर पहले ताजमहल घूमते समय एक ईरानी पर्यटक बेहोश होकर गिर गया। उसे हॉस्पिटल ले गया था। ताजमहल में पर्यटकों के गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। नवंबर-2023 में ताजमहल में फ्रांसीसी पर्यटक बर्नियर डेनिस चार्ल्स विंसेंट, पूर्वी नौबतखाना के पास पाथवे पर फिसल गए थे। इससे उनके पैर में एड़ी के पास हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। अक्टूबर-2023 में मुख्य मकबरे की सीढ़ियां उतरते समय इटली के पर्यटक डेनिलो गुएरी गिर गए थे। उनका कंधा और पीठ छिल गई थी। नवंबर-2023 में ही वीडियो प्लेटफॉर्म से पश्चिम बंगाल की पर्यटक नीचे गिर गई थीं। महिला की कमर और पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

महीनेभर पहले ईरान का एक पर्यटक ताजमहल में बेहोश हुआ था।

महीनेभर पहले ईरान का एक पर्यटक ताजमहल में बेहोश हुआ था।

ताजमहल में तबीयत बिगड़े तो यहां मिलेगा इलाज
ताजमहल घूमते समय अगर तबीयत बिगड़ती है तो पूर्वी गेट पर बाहर की तरफ स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी है। इस डिस्पेंसरी में डॉक्टर के अलावा पैरा मेडिकल स्टॉफ भी रहता है। ताजमहल में पर्यटक को चोट लगने, बीमार होने जैसी स्थिति में डिस्पेंसरी पर लाया जाता है। डिस्पेंसरी पर ही ब्लड प्रेशर, बुखार आदि चेक किया जाता है। अगर स्थिति गंभीर होती है तो हॉस्पिटल रेफर किया जाता है। प्राथमिक उपचार की सुविधा डिस्पेंसरी में है।

ताजमहल घूमते समय तबीयत बिगड़े तो तत्काल वहां मौजूद ASI और CISF की टीम से मदद मांगे।

ताजमहल घूमते समय तबीयत बिगड़े तो तत्काल वहां मौजूद ASI और CISF की टीम से मदद मांगे।

मेडिकल स्टॉफ बोला-तेजी से गर्मी बढ़ी, इसलिए बेहोश हुए
डिस्पेंसरी पर मौजूद पैरा मेडिकल स्टॉफ से भास्कर रिपोर्टर ने बात की। उनका कहना है कि पर्यटक गर्मी की वजह से बेहोश हुए। किसी को भी कोई बीमारी नहीं थी। पिछले कुछ दिनों में तेजी से तापमान में बढ़ा है। धूप की वजह से ताजमहल पर मार्बल गर्म हो जाता है। चमक भी तेज हो जाती है। जिन 3 पर्यटकों की तबीयत खराब हुई, वे खाली पेट थे। सभी को पानी और ग्लूकोज पिलाया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!