शिवपुरी। राजस्व न्यायालय के पारित नामांतरण, बटवारा नाबालगी अभिलेख दुरुस्ती संबंधी आदेशों का अमल 7 दिन में पूर्ण करें। रविवार को टूरिस्ट विलेज में संभागायुक्त ग्वालियर आशीष सक्सेना द्वारा जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस मौके पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में संभागायुक्त सक्सेना ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि फौती नामांतरण, नाबालिग का अभियान चलाकर डेढ़ माह में निराकरण किया जाए। सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण 15 जून तक पूर्ण करें। राजस्व सम्बन्धी सीएम हेल्पलाइन का 1 माह में निराकरण संतुष्टिपूर्ण कराये।
उन्होंने कहा कि भू अभिलेख का शुद्धिकरण कर डेढ़ माह में निराकरण करें। बसूली ऑनलाइन जमा कराए पुराने पटवारियों को ट्रेनिंग कराये। खसरा नक्शा का मिलान करें रकबा समान होना चाहिए। अमृत सरोवर योजनान्तर्गत 75 तालाबो का कार्य 15 जून तक पूर्ण करें। बटांकन/तरमीम अभियान को चलाकर पूर्ण कराये।

संभागायुक्त आशीष सक्सेना ने ली जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News





Be First to Comment