Press "Enter" to skip to content

आज सुनवाई होगी कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस में: एक साथ हियरिंग हाईकोर्ट में 18 याचिकाओं पर /#उत्तरप्रदेश

प्रयागराज/मथुरा

श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह जमीन विवाद मामले में गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में रेवेन्यू सर्वे की मांग को लेकर दाखिल अर्जी पर गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में 18 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होगी। इस दौरान मुस्लिम पक्ष केस की पोषणीयता यानी सुनवाई योग्य है या नहीं? इसको लेकर बहस करेगा तो हिंदू पक्ष शाही ईदगाह के रेवेन्यू सर्वे करने की मांग करेगा।

7 रूल 11 पर भी होगी सुनवाई गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान अर्जियों की पोषणीयता पर भी 7 रूल 11 के तहत बहस होगी। जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच इस मामले में सुनवाई करेगी। मुस्लिम पक्ष की मांग है कि पहले यह तय हो कि केस सुनवाई योग्य है या नहीं? इसके बाद अन्य दाखिल वाद पर सुनवाई की जाए।

हाईकोर्ट ने आपत्ति दाखिल करने का दिया था समय इलाहाबाद हाईकोर्ट में 30 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को अपना जवाब लिखित में दाखिल करने के लिए समय दिया गया था। हाईकोर्ट में दोनों पक्ष ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। अब कोर्ट गुरुवार को दाखिल जवाब को देखने के बाद सुनवाई करेगा।

कोर्ट कमिश्नर सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगा रखी है रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह का कोर्ट कमिश्नर सर्वे किए जाने का आदेश दिया था। जिसके बाद मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गया और आपत्ति जताते हुए स्टे देने की मांग की थी। मुस्लिम पक्ष के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर सर्वे पर रोक लगा दी थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अन्य सभी मामलों में सुनवाई बरकरार रखने के लिए कहा था। इसके बाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!