Press "Enter" to skip to content

प्रदेश शिक्षक संघ के ऑनलाइन अभ्यास वर्ग में सुनी शिक्षकों की समस्याएं | Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई शिवपुरी द्वारा रविवार को ऑनलाइन अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इस अभ्यास वर्ग में भोपाल से जुड़े प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों की समस्या सुनी गईं वहीं वर्ग के दौरान संगठन की आवश्यकता और विस्तार विषय पर प्रदेश महामंत्री छत्रवीरसिंह राठौर ने अपने विचार रखे। इस मौके पर ऑनलाइन अभ्यास वर्ग में जुड़े शिक्षक और पदाधिकारियों में ग्वालियर-शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर जिले के पदाधिकारी और शिक्षक शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस दौरान शिक्षकों की समस्याएं सुनकर प्रदेश स्तर पर की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजाबाबू आर्य ने किया। 
अभ्यासवर्ग में हुई कार्यकर्ता निर्माण विषय पर चर्चा
प्रदेश शिक्षक संघ के जिला सचिव राजाबाबू आर्य ने बताया िक रविवार को आयोजित हुए ऑनलाइन अभ्यास वर्ग में जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता द्वारा सभी के स्वागत व अभिनंदन के बाद ललिता राजपूत द्वारा पेश की गई सरस्वती वंदना के साथ वर्ग का शुभारंभ हुआ। इस दौरान संभागीय कोषाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने संगठन गीत पेश किया। अभ्यास वर्ग में मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री चंद्रपालसिंह सेंगर ने कार्यकर्ता निर्माण विषय पर चर्चा करते हुए विचार व्यक्त किए। वहीं भोपाल से प्रदेश अध्यक्ष लच्छीराम इंगले ने ऑनलाइन अभ्यास वर्ग में जुड़े चारों जिलों के शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश स्तर पर निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में संभागीय कोषाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। वहीं वर्ग का समापन जिला सचिव राजाबाबू आर्य द्वारा किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!