,

दिनदहाड़े बस स्टैंड पर फायरिंग से सनसनी, नगर परिषद अध्यक्ष के पति सत्येंद्र साहू पर बदमाश ने चलाई गोली / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के खनियांधाना में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। नगर परिषद अध्यक्ष छाया साहू के पति सत्येंद्र साहू घर से दुकान की ओर जा रहे थे, तभी बस स्टैंड के पास एक बदमाश ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके पर पहुंचा और फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है और फायरिंग की घटना के कारणों तथा आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है।

दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।