Press "Enter" to skip to content

साहब…! पुत्री का अपहरण कर किया बलात्कार, खुलेआम घूम रहे आरोपित, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई | Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम खेरा कोटिया थाना करैरा की रहने वाली महिला ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से महिला ने बताया कि बताया कि 10 एवं 11 अगस्त की रात को उसकी नाबालिग पुत्री अचानक लापता हो गई थी। आसपास जानकारी ली लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। मामले की सूचना थाने में दी और संजय व प्रदीप रावत के खिलाफ उनकी पुत्री का अपहरण किए जाने का केस दर्ज करवाया। 
जहां खोजबीन के दौरान उनकी पुत्री घर से 2 किमी दूर भोगली पहाड़िया पर मिली। पुत्री ने बताया कि उसके साथ संजय व प्रदीप रावत ने बलात्कार किया है। नाबालिग को परिजन अस्पताल लाए और मेडीकल कराया गया। रिपोर्ट में बलात्कार होने की बात सामने आई। वहीं पुलिस ने मामले का ब्यौरा हमें नहीं दिया गया और न ही एफआईआर की कॉपी दी गई। वहीं आरोपित भ्ज्ञी खुलेआम घूम रहे हैं। खुलेआम घूम रहे आरोपित अब राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं। राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है। मामले को लेकर एसउीओपी को भी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में एसपी से कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!