Press "Enter" to skip to content

मवेशी आ जाने पर मालगाड़ी के चालक ने लगा दिए ब्रेक, पोहरी-शिवपुरी क्रॉसिंग पर लगा वाहनों का जाम | Shivpuri News

शिवपुरी। बुधवार को दोपहर के समय एक मालगाड़ी के चालक ने मवेशी के अचानक पटरी पर आ जाने से प्रेशर ब्रेक लगा दिए। घटना के समय रेलगाड़ी पोहरी रोड िस्थत बनी क्रॉसिंग को पार कर रही थी। अचानक ब्रेक लगाए जाने से मालगाड़ी के डिब्बे अलग हो गए। घटना के बाद क्रॉसिंग पर लंबा जाम लग गया जो डेढ़ से दो घंटे बाद खुला। इस दौरान सैकड़ों वाहन चालक फसे रहे। ड्रायवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो मालगाड़ी बीच से दो हिस्सों में बट गई। इसके बाद रेलवे स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत की तब कहीं जाकर सेंटिंग के जरिए मालगाड़ी के डिब्बों को जोड़कर गुना की ओर रवाना किया गया। पोहरी रेलवे क्रॉसिंग पर जैसे ही मालगाड़ी का हिस्सा बीच से अलग हुआ तो मालगाड़ी के आधे डिब्बे क्रॉसिंग के दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन की ओर फस गए। इस बीच रेलवे स्टाफ जब मालगाड़ी को दुरुस्त करने में लगा हुआ था तभी रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ बड़े जाम के हालात निर्मित हो गए। िस्थति यह रही कि क्रॉसिंग के दोनों तरफ सैकड़ों लोग अपने दो पहिया व चार पहिया वाहनों से घंटों फसे रहे और तकरीबन दो घंटे तक जाम में फसे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!