Press "Enter" to skip to content

कुछ दिन पहले हुआ था विबाद ,राजीनामा के लिए बना रहे थे दवाब ,युवक ने खाया सल्फास, मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम विजरौनी में एक युवक ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है युवक का कुछ दिन पहले गांव के ही लोगों से विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज करवाई थी। तभी से आरोपित उस पर राजीनामा के लिए दबाव बना रहे थे। वहीं पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही थी जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। मामले को लेकर मृतक का मौत से पहले का भी वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने घटना के बारे में बताया। 
 बिजरौनी निवासी टीकाराम पुत्र मानसिंह कुशवाह ने गुरुवार को अपने बेटे की मौत के बाद शव को एसपी राजेश चंदेल के पास पहुंचकर सौंपे गए लिखित शिकायती पत्र में उल्लेख किया कि 25 जुलाई को दिन में 2 बजे उसका पुत्र ललित कुशवाह जब चाय की दुकान पर नाश्ता बना रहा था तभी वहां दिनेश किरार पुत्र राम गरीबा, कल्ला पुत्र दिनेश किरार, उसका भाई हरिया व हरिया का लड़का रास बिहारी निवासी बिजरौनी दुकान पर पहुंचकर उधार नाश्ता मांगने लगे, लेकिन ललित ने जब पुराने 300 रुपए उधारी के न देने पर नाश्ता देने से इंकार कर दिया तो चारों आरोपितों ने मिलकर गाली-गलौंज करना शुरू कर दिया। उसने जब गाली देने से रोका तो रास-बिहारी व उसके साथियों ने मिलकर जमीन पर पटक दिया और डंडों से बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर कल्लू कुशवाह और विजय किरार ने मिलकर ललित को बचाया।  पुलिस थाना इंदार ने उक्त घटना में अदम चैक काट दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पिता का कहना था कि इसके बाद से ही थाना प्रभारी रामराजा और पुलिसकर्मी आरोपितों के साथ उसके पुत्र पर दबाव बनाया कि रिपोर्ट वापस लेकर राजीनामा नहीं किया तो जान से मार देंगे। इस बात से भयभीत होकर ललित ने जहरीला पदार्थ खाकर बुधवार को खुदकुशी कर ली जहां ग्वालियर रैफर करने के बाद गुरूवार को उसकी मौत हो गई। इसलिए ललित की मोत के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी और आरोपितों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!