Press "Enter" to skip to content

शहर में कोरोना बेकाबू, की जाए प्रभारी मंत्री की नियुक्तिपूर्व शहर अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में बेकाबू हो रहे कोरोना के हालात को देखते हुए पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र टेडिया ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर मांग की है कि जिले में जल्द से जल्द प्रभारी मंत्री नियुक्त किया जाए। प्रभारी मंत्री के नियुक्त होने से उच्च स्तरीय मेडीकल टीम शिवपुरी पहुंच सकेगी और अन्य विभागों के साथ मीटिंग कर शहर में बढ़ते कोरोना संकट पर लगाम लग सकेगी। पूर्व शहर अध्यक्ष का कहना है कि जिले में रोजाना 20 से 30 लोग कोरोना पॉजीटिव आ रहे हैं। शिवपुरी में संक्रमण की गति सबसे अधिक है। अगर इस संक्रमण को हल्के में लिया गया तो भविष्य में इस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। टेडिया ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि हाल ही में कोरोना संक्रमित लोगों के लिए 100 बेड उपलब्ध कराए जाएं तथा भोपाल और बड़े शहरों से डॉक्टरों को बुलाकर शहर को संक्रमण से बचाया जाए क्योंकि शिवपुरी में 7 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!