Press "Enter" to skip to content

गर्भवती माता प्रथम तीसरे माह में एड्स की जांच अवश्य कराए : डाॅ. आशाीष व्यास / Shivpuri News

आदिवासी वस्ती महल सराय में गर्भवती एवं कुपोषित बच्चों में टीबी की जांच की

विश्व एड्स दिवस के पूर्व संध्या पर रेड रिबीन एवं पैम्पलेट देकर समुदाय को किया जागरुक

 

शिवपुरी। सहरिया बाहुल्य आदिवासी वस्ती महल सराय में 40 कुपोषित बच्चों एवं 10 गर्भवती माताओं में क्षय रोग से बचाव एवं नियत्रंण के लिए डा. आशाीष व्यास द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर में जांच की। उन्होंने बच्चों के पालकों को बताया कि अगर आपके घर में या आस पास किसी को भी 15 दिन से अधिक समय तक खासी, बुखार, गले में गठान या भूख न लगना इसके साथ वजन में कमी आना इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो वह अपनी टीबी की जांच जिला क्षय अस्पताल मे निशुल्क जरुर कराए भारत सरकार द्वारा 40 लाख की लागत से सीव्हीनेट मशीन लगायी गई है जिसमें कि केवल 2 घण्टे के अन्दर यह पता चल जाता है कि मरीज को टीबी है कि नहीं तो इस मशीन का लाभ अवश्य लें।

कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने बताया कि शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी के द्वारा विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर टीबी की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं एडस दिवस जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी बाहुल्य वस्ती महल सराय की आंगनवाड़ी केन्द्र के खुल परिसर में सोसल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया उन्होने बताया कि कल याानि कि 1 दिसंबर को पूरी दुनिया श्विश्व एड्स दिवसश् मनाती है। साल 1988 से यह दिन लोगों के बीच एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता रहा है। कई जागरूकता अभियानों की मदद से ही पूरा संसार इस खतरनाक बीमारी के बारे में जान सका। लेकिन एक बात और है जिसके बारे में आज भी कई लोग नहीं जानते। वो ये कि दुनिया में सबसे पहले किस व्यक्ति को एड्स हुआ था ये खतरनाक बीमारी आखिर कैसे फैली थी ऐसा माना जाता है कि एचआईवी एड्स सबसे पहले कॉन्गो में 1920 के आसपास एक चिंपांजी की वजह से हुआ। बताया जाता है कि कैमरून के जंगलों में एक घायल चिंपांजी ने एक शिकारी को खरोंचा और काट खाया था। इससे शिकारी के शरीर पर भी गहरे जख्म हो गए। इसी दौरान घायल चिंपाजी का खून शिकारी के शरीर में जा मिला और इससे एचआईवी का इंफेक्शन फैल गया इसमें डा आशाीष व्यास द्वारा विशेष रुप से न्यूट्रीशन चैम्पियन एवं समुदाय की महिलाओं को एड्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए उनको जागरुक किया।

डाॅ आशाीष व्यास ने खासतौर से गर्भवती माताओं को बताया कि आप अपने पहली तिमाही में एड्स की जांच अवश्य कराऐ जिससे कि नवजात को एड्स के संक्रमण से बचाया जा सकें देखने में आता है कि 5 या 6 माह में गर्भवती माताऐ एड्स जांच कराती है इसमें जो माताऐं एड्स संक्रमित है उनके बच्चे में भी एड्स संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डा आशाीष व्यास एवं रवि गोयल ने गर्भवती महिला जिन्होने तीन महिने में अपनी एड्स की जांच करा ली थी ऐसी एक महिला चांदनी जावेद को उपहार देेकर सम्मानित किया।

न्यूट्रीशन चैम्पियन आसीया एवं नरगिस ने रेड रिबिन लगाकर एक दुसरे को एड्स के बारे में जागरुक किया एवं समुदाय के अन्य किशोरीयिों को भी जागरुक करने का निश्चय किया। कार्यक्रम में डाॅ. आशीष व्यास ने बताया कि महल सराय से कई एड्स एवं टीबी के मरीज पाए गए है जिनका की उपचार चल रहा है अभी वर्तमान में हमारे जिले मे 700 एड्स के मरीज पाए जाते है इस विषय में गंभीरता से सोचने की जरुरत है।

कार्यक्रम मे सुपोषण सखी फरीदा बानो ने कहा कि महल सराय में कई लोग सूई से नशा करने के आदी है जो कि एक ही सूई से नशा करते है और एड्स के सक्रमण को फैलाते है। हमे मिलकर इस दिशा में जागरुकता लाने का प्रयास करना होगा और पुलिस को ऐसे नशे के आदी गेंग के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी होगी तो समाज मे एड्स के बढ़ते खतरे केा कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम में डाॅ आशाीष व्यास की टीम के द्वारा टीबी एवं एड्स से बचाव के लिए पैम्पलेट भी प्रदान किये कार्यक्रम में डाॅ. आशीष व्यास, शक्तिशाली महिला संगठन के रवि गोयल एवं उनकी पूरी टीम, सुपेाषण सखी फरीदा वानो, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज शर्मा, सहायिका सहनाज बानों, न्यूट्रीशन चैम्पियन आसिया, नरगिस, सामिया, आसीन, के साथ कुपोषित बच्चों की माताए एवं समुदाय की महिलाओं ने भागीदारी की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!