Press "Enter" to skip to content

घर जा रहे युवक का तीन अज्ञात लोगों ने रोका रास्ता, कर दी मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत शिव कॉलोनी के पास एक युवक का तीन लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट कर दी। मारपीट करने वाले युवक कौन थे इसके बारे में पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
आकाश पुत्र ज्ञानीराम जाटव निवासी पीएस होेटल के पीछे सतीश वर्मा का मकान न्यू शिव कॉलोनी ने बताया कि 13 अगस्त को शाम के समय वह फिजीकल तरफ से काम करके अपने घर जा रहा था तभी शिव कॉलोनी के पास रोड पर तीन व्यक्ति मिले जिनको मैं नहीं जानता था। उन लोगों ने बिना करण के गाली-गलौंज करना शुरू कर दी जब गाली देने से मना किया तो सभी लोगों ने मिलकर लात-घूसों से मारपीट कर दी औैर भाग गए। पुलिस ने फरियादी आकाश की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मवेशियों को भगाने पर युवक को कुत्ते से कटवाया
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दीगौद में एक युवक की उसी गांव के रहने वाले तीन युवकों गाली-गलौंज कर मारपीट की फिर उसे पालतू कुत्ते से कटवा दिया। मामला मवेशियों को भगाने जाने को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!