Press "Enter" to skip to content

दो सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात व कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कल दो सड़क हादसों में दो की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत सिया मैरिज गार्डन के पास स्कूटी से अपने मामा के साथ जा रहे सत्यम शर्मा (15) पुत्र राजीव शर्मा में पीछे से कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी। घटना में सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। 
वहीं दूसरी घटना देहात थाना क्षेत्र के तहत घटी। जहां नारायण रावत निवासी बिची मोहनगढ़ अपने साथी राजेंद्रसिंह के साथ शिवपुरी में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था तभी पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें नारायण रावत की मौत हो गई वहीं राजेंद्रसिंह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!