Press "Enter" to skip to content

जेसीआई डायनमिक संस्था द्वारा राधा श्रृंगार एवं मटकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन | Shivpuri News

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था जेसीआई डायनमिक द्वारा कोरोना काल में आज भी घर बैठे ही विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यों का आयोजन ऑनलाईन किया जा रहा है। इसी क्रम में जेसीआई डायनमिक संस्था अध्यक्ष डॉ. सुषमा पांडे व सचिवे शशि शर्मा के द्वारा भगवान श्रीकृष्णा को लेकर राधा श्रृंगार एवं मटकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की संयोजिका व निर्णायकों में उर्वशी चानना व अंशू रघुवंशी रही। इस प्रतियोगिता में जेसीआई संस्था की पदाधिकारी व सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसमें विजयी प्रतियोगिताओं में दोनों ही प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार विजेता रूचि जैन रही जिन्होंने आकर्षक ड्रेस में राधा श्रृंगार किया और सभी प्रतिभागियों के बीच रूचि जैन को प्रथम चुना गया। इसके साथ ही द्वितीय प्रतियोगिता  मटकी सजाओ प्रतियोगिता हुई जिसमें भी रूचि जैन को प्रथम पुरस्कार हासिल हुआ। इसके अलावा रंजना शर्मा व पूजा चानना भी प्रतियोगिता में शामिल होकर संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार श्रेणी में शामिल हुई और द्वितीय विजेता में अरूणा विजयवर्गीय व सारिका रघुवंशी रहीं जबकि तृतीय विजेता में सोनिया सांखला व रेणु अग्रवाल विजेता रही इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार साधना शर्मा को दिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!