Press "Enter" to skip to content

सफलता : शिवपुरी पुलिस द्वारा वनस्थली होटल से बलेनो चोरी करने वाले चोरों को दबोचकर बलेनो की बरामद | Shivpuri News

शिवपुरी। दिनांक 21.08.20 को फरियादी वनस्थली होटल के मालिक द्वारा थाना कोतवाली आकर सूचना दी कि, मैंने अपनी सफेद रंग की बलेनो कार क्रमांक एमपी 33 सी 6534 को वनस्थली होटल के सामने खड़ी कर चाबी होटल मैनेजर के काउंटर पर रख दी थी, सुबह जब होटल मैनेजर ने फोन करके बताया कि आपकी कार होटल के सामने नहीं खड़ी है कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं, उक्त सूचना पर से थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 310/20 धारा 379, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपियों एवं चोरी गई कार की तलाश शुरू की गई। 
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कंवर, एसडीओपी शिवपुरी अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द पतारसी कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिस पर से थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अपनी पुलिस टीम को थाना क्षेत्र में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर उक्त आरोपियों का पता करने के निर्देश दिए। 
पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में होटल एवं शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि रात्रि में होटल में रुके कस्टमरों द्वारा उक्त बलेनो कार को होटल काउंटर से गाड़ी की चाबी उठाकर चोरी कर ले गए हैं, उक्त आरोपी जेस्ट कार क्रमांक एमएच 43 बीजी 8674 से आए थे और उक्त बलेनो कार को चोरी कर ले गए हैं, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की कार को ट्रेस करते हुए पता किया, कि उक्त कार एग्रो सॉल्वेंट तरफ देखी गई है, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपियों 1. रमेश पुत्र घनसिंह सोनार थापा उम्र 30 साल निवासी हाउस नंबर 234/12, तलावली घंसौली नवी मुंबई थाणे 2. सुनील पुत्र तारूनंदू जाधव उम्र 22 साल निवासी ग्राम तलावली थाना रवाड़े जिला ठाणे, 3. मोहम्मद हसन पुत्र इरशाद सिद्दीकी उम्र 20 साल निवासी  कोपरखैरना,  सेक्टर 11 नवी मुंबई 4. गणेश उर्फ गन्या पुत्र विठ्ठलदास जी परिष्कर उम्र 30 साल निवासी ग्राम रोहट तालुका पुसद थाना खंडाला जिला यवतमाल, हाल निवासी कोपरखैरना रेलवे स्टेशन रोड कोपरखैरना को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी गई बलेनो कार विधिवत बरामद की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बादाम सिंह यादव, उनि सुरेंद्र सिंह यादव, उनि अनुपम मिश्रा, सउनि आबिद खान, आरक्षक नरेश, लालू, देवेंद्र, रामजी, भूपेंद्र, रघुवीर और ऊदल की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!